समाजसेवी संस्था ” चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ ” ने कुंडा में लगातार आठवें रक्तदान शिविर का किया सफल आयोजन।
संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा प्रतापगढ़ कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष श्री शिव कुमार त्रिपाठी जी और संस्था के सचिव डॉ अर्पित कृष्ण त्रिपाठी जी द्वारा भगवान भोलेनाथ को माल्यार्पण करके, मंत्रोच्चारण, पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया
इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष अमित मिश्र ,विपुल मिश्र, राजेश्वर जी महराज, विवेक शुक्ल जी, गोकर्ण पांडेय जी,क़ मनीष पाण्डेय जी, डॉ विकास श्रीवास्तव जी, सुधांशु मिश्रा जी ,डॉ हेमंत यादव जी ,अंकित मिश्र जी , संदीप पांडेय जी, डॉ संदीप कुमार जी ,पंकज सरोज जी , राज शुक्ल जी , गौरव मिश्रा जी ,विजय शुक्ला जी , आदि लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में सास्वत शुक्ला , नीलकमल केशरवानी , तालिब हुसैन , अमित मिश्रा , गोपाल कृष्ण शुक्ला,अनुज जायसवाल ,अंकेश मिश्रा ,आदर्श पांडेय , आलोक कुमार पांडेय, डॉ हेमंत कुमार पांडेय , आकाश सोनी , तुषार पांडेय , शशांक मिश्रा , प्रशांत त्रिपाठी , आकाश कुमार तिवारी व अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
गौरतलब है कि संस्था द्वारा प्रति तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और संस्था के सदस्य तथा स्थानीय लोग बढ़कर हिस्सा लेते हैं। और संस्था द्वारा विगत 7 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 120 से अधिक लोगों को आकस्मिक चिकित्सा के दौरान निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाकर मदद की गई है। विचारणीय है कि जब आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर करीबी लोग भी मदद नहीं करते हैं ऐसे में संस्था लोगों के लिए संकटमोचन बनकर सामने आती है।
ये भी पढ़ें हाथरस में सीएमओ ने तीन मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का किया निरीक्षण












