अपराध नियंत्रण को लेकर गाजीपुर में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने चलाया पैदल गश्त
रिपोर्टर: अजय कुमार गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की।
पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान भी किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।
ये भी पढ़ें जंगीपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए थाने में बैठक, 17 मार्च से भारी वाहनों की नो-एंट्री












