पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा किया गया सम्मानित

सराहनीय, निष्ठापूर्ण एवं अदम्य साहसपूर्ण कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा किया गया सम्मानित

संवाददाता बिपिन मिश्रा.प्रतापगढ़: आज दिनांक 23.12.2025 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर गैंगस्टर एक्ट के शातिर इनामिया अभियुक्तों की त्वरित एवं प्रभावी गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने हेतु उ0नि0 अनुपम त्रिपाठी (चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर), उ0नि0 शिवेन्द्र कुमार यादव (थाना रानीगंज), आरक्षी मनोज कुमार (थाना कोतवाली नगर), आरक्षी चन्दन यादव (थाना रानीगंज) एवं आरक्षी सर्वेश राजपूत (थाना पट्टी) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, साहस एवं तत्परता के साथ कर्तव्य पालन करते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें इटवा चौराहे पर बांग्लादेश के मुख्यमंत्री का पुतला को जलाकर विरोध जताया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें