रिया पांडे हत्याकांड के मामले पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज कर
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ में मानिकपुर कुंडा की निवासी थी छात्रा उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर कुंडा थाना क्षेत्र के अत्तामऊ बजहा गढ़ी गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय की बेटी रिया यूपीएसी की तैयारी करती थी। उसने करीब दो माह पूर्व शहर में कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित हास्टल में किराए पर कमरा लिया था। वहीं पर अकेले रहती थी।19 जनवरी की रात फंदे से लटक गई थी रिया राजापुर में ही स्थित राहुल यादव की लाइब्रेरी में पढ़ने भी जाती थी। कहा गया है कि 19 जनवरी की रात रिया फंदे पर लटक गई। थोड़ी देर बाद लाइब्रेरी संचालक और हास्टल मालिक छात्रा के कमरे में पहुंचे। छात्रा को फंदे से उतारकर बेली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया तो वे छोड़कर भाग निकले थे।इंस्पेक्टर कैंट बोले- केस दर्ज कर विवेचना हो रही है इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट सुनील कुमार का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर लाइब्रेरी संचालक और हास्टल मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।












