बिना निरीक्षण किए हल्का लेखपाल राजेश कुमार ने लगा दी फर्जी आख्या शिकायत कर्ता ने लगाया आरोप।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी नवाबगंज बरेली
जनपद बरेली विकासखंड नबावगंज की ग्राम पंचायत चदुआ चमरौआ का मजरा चमरिया के प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जिसको लेकर ग्राम प्रधान राजकिशोर के एसडीएम नबावगंज को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें प्रधान द्वारा बताया गया अबैध कब्जा मुक्त कराया जाए। जिस पर हल्का लेखपाल राजेश कुमार ने बिना निरीक्षण किए आंख्या अधिकारियों के समक्ष पेश कर दी।
जिसके बाद आज ग्राम प्रधान ने जिला अधिकारी के लिए शिकायती पत्र देकर हल्का लेखपाल राजेश कुमार के ऊपर कार्रवाई व कब्जा मुक्त कराया जाए। जिसके मीडिया कर्मियों से बात चीत की और घटना के बारे में अवगत कराया। तब मीडिया कर्मियों ने हल्का लेखपाल से बात करने की कोशिश मगर लेखपाल ने फोन काट दिया। जब मीडिया कर्मियों ने तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह से बात करने की कोशिश तो पता चला वह मीटिंग में है। इसके मीडिया कर्मियों ने मुख्य विकास अधिकारी से बात की और घटना के बारे अवगत कराया तो उन्होंने बताया कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
इसके लिए एसडीएम नबावगंज को पत्र भेज दिया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि ऐसे कर्मचारियों के ऊपर कारवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।












