थाना ट्रोनिका सिटी हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 वांछित 24 घंटे में अभियुक्तों गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बैटरी ऑटो व आला कत्ल 01 मफलर बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
थाना ट्रोनिका सिटी एसीपी श्रीमान सिद्धार्थ गौतम निर्देशन में थाना टोनिका सिटी शो मनोज कुमार के द्वारा पुलिस टीम गठित कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को सर्विलांस व मैनुअल इनपुट की मदद से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बैटरी ऑटो व आलाकत्ल 01 मफलर बरामद ।दिनांक 22.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पर आवेदिका रूबीना पत्नी स्वर्गीय महताब निवासी पूजा कॉलोनी मंगल बाजार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण । नीरज पुत्र चन्द्रपाल निवासी सुधीर एन्क्लेव रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद 2- हर्षित पुत्र महेश निवासी सोम बाजार पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद द्वारा आवेदिका के पति महताब को घर से बुलाकर ले जाना व हत्या कर शव को थाना तिमारपुर दिल्ली क्षेत्र में फेंक देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल सुसंगत धारा-103 (1)/238/3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों व मैनुअल इनपुट के आधार पर घटना कारित करने अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु लगातार प्रयास किये गये।तत्पश्चात आज दिनांक 23/01/2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मैनुअल इनपुट की मदद से 24 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों 1. नीरज पुत्र चन्द्रपाल निवासी मैन गुजराती चौक भडाना वाली गली सुधीर एन्क्लेव रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम जिनौरा थाना बजीरगंज जनपद बदांयू उम्र करीब 25 वर्ष 2. हर्षित पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी सभासद भडाना वाली गली सोम बाजार पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को आवास विकास के पास से गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बैटरी ऑटो व आला कत्ल 01 मफलर बरामद हुआ। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण मृतक महताब के दोस्त थे। दिनांक 18.01.2026 को रात्रि में समय करीब 08.30 बजे नीरज ने हर्षित के फोन से महताब को कॉल करके घर के बाहर बुलाया। उसके बाद तीनों लोग ऑटो में बैठकर ट्रोनिका सिटी की ओर चल दिये जिसमें हर्षित ऑटो चला रहा था तथा नीरज व महताब पिछली सीट पर बैठे थे तभी नीरज ने महताब से शारीरिक संबंध बनाने के लिये कहा तो नीरज व महताब के बीच इस बात को लेकर झगडा हो गया जिस कारण ट्रोनिका सिटी से सिग्नेचर सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नीरज ने महताब को चलते ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया। जब हर्षित ने ऑटो रोका तथा उतरकर देखा तो महताब बेसुध पडा था। उसके माथे व सिर पर चोट लगी थी तब नीरज व हर्षित ने मिलकर पकडे जाने के डर से महताब के गले में पडे मफलर को महताब के गले में लपेटकर खीचते हुए गला दबाकर जान से मार दिया तथा महताब की लाश को यमुना नदी में फेंकने के लिये दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज पर पहुँचे किन्तु ट्रैफिक होने के कारण यमुना नदी में महताब की लाश को नहीं फेंक सके। सिग्नेचर ब्रिज से नीचे उतरकर मौका पाकर अभियुक्तगण महताब की लाश को सड़क पर फेंक कर भाग गये थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. नीरज पुत्र चन्द्रपाल निवासी मैन गुजराती चौक भडाना वाली गली सुधीर एन्क्लेव रामपार्क, थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम जिनौरा थाना बजीरगंज जनपद बदांयू, उम्र करीब 25 वर्ष
2. हर्षित पटेल पुत्र महेश पटेल निवासी सभासद भडाना वाली गली सोम बाजार पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी,जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त 01 बैटरी ऑटो व आला कत्ल 01 मफलर बरामद ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य
अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीमः-
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












