ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम में अवैध निर्माण पर पुलिस का एक्शन, जबरन काम रुकवाया गया

ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम में अवैध निर्माण पर पुलिस का एक्शन, जबरन काम रुकवाया गया

संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़। जिले के मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनगंज बाजार के उत्तर दिशा में सई नदी तट स्थित ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम में गुरुवार को चल रहे कथित अवैध निर्माण को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा एक निजी ट्रस्ट का हवाला देकर मंदिर परिसर में जबरन निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था। इसकी शिकायत बाबा देवघाट महादेवन धाम सेवा संस्थान के महंत पुजारी बाबा रामानंद गिरी और पुजारी राम आसरे गिरी महाराज ने स्थानीय प्रशासन से की।

शिकायत के बाद चौकी प्रभारी मोहनगंज रोहित सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और स्थिति से अवगत कराने पर थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी।

महंत बाबा रामानंद गिरी के अनुसार, वर्ष 2007 से पंजीकृत संस्था द्वारा मंदिर की देखरेख, पूजा-पाठ और आरती सहित विकास कार्य संचालित किए जाते रहे हैं। उनका आरोप है कि हाल के महीनों में बाहरी लोगों द्वारा मिलते-जुलते नाम से नया ट्रस्ट पंजीकृत कर मंदिर पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

इसी क्रम में कथित रूप से बृजेश गिरी द्वारा कुछ व्यक्तियों को जोड़कर नया ट्रस्ट बनवाया गया और उसके नाम पर पूजा-पाठ से लेकर निर्माण कार्य तक शुरू कर दिया गया। इसको लेकर संस्थान की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था।

हाल ही में सहायक रजिस्ट्रार स्तर पर आपत्ति के बाद मूल संस्था के नाम को संशोधित कर पुनः “बाबा देवघाट महादेवन धाम सेवा संस्थान” के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है।

इसके बावजूद मंदिर परिसर में नया गेट बनाने और सीढ़ियों के पास निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उच्च स्तर पर विवाद का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मंदिर परिसर में कोई भी नया निर्माण, बोर्ड या शिलापट्ट लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सैयद नफीस करीम ने दी होली और रमजान की अग्रिम शुभकामनाएं; आपसी भाईचारे की अपील

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है