गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह कि पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता थाना सै०20,नोएडा: 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कार बरामद

गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह कि पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता थाना सै०20,नोएडा: 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कार बरामद

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई के संबंध में उक्त में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा दी गई जानकारी देते हुए बताया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं सीआरटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के संबंध में एडीसीपी नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से डीएनडी रोड सेक्टर-17 नोएडा के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त 1. आमिर खान,2. मनोज कुमार,3. प्रकाश शाह,4. मोहम्मद फिरोज ,5. पप्पू कुमार, पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम गांजा तथा एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार (UP16ER7966) बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा मंगाकर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में शामिल एक महिला आरोपी नूरी पत्नी साजिद की तलाश की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। बरामदगी 21 किलोग्राम अवैध गांजा,एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार (UP16ER7966)गौतमबुद्ध नगर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें