पुलिस का साउंड स्ट्राइक 101 मॉडिफाइड साइलेंसरो पर चला रोड रोलर.
संवाददाता संतोष यादव. इंदौर: 3/01/2025 शहर की सड़कों पर तेज आवाज और कर्कश ध्वनि से दहशत फेलाने वाले वाहनो के खिलाफ इंदौर पुलिस ने एक बड़ी और कड़ी संदेश देने वाली कारवाई की है कनाडिया पुलिस ने पिछले 3 महीने मैं जप्त किए गए 101 अवैध संशोधित साइलेंसरों को बिच सड़क पर रोड रोलर चलवा कर पूरी तरह नष्ट कर दिया, यह कार्यवाही पुलिस आयुक्त के निर्देशो पर ध्वनि प्रदूषण को रोकने और जन शांति बनाए रखने के लिए की गई है।
डीसीपी जॉन 2. कुमार प्रतिक के मार्गदर्शन में एक विशेष कार्य योजना तयार की गई थी, इसके तहत कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग के दौरान ऐसी बुलेट और मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया, जिसमें अवैध रूप से पटाखा फोड़ने वाले या तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे थे कल कनाड़िया रोड स्थिति छोटा राजवाड़ा पर पुलिस ने इन सभी 101 साइलेंसरों को सड़क पर बिछाया, और उन पर रोड रोलर चलवा दिया गया।
इस करवायी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजुद थे, पुलिस का निर्देश यह साफ करना था कि मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग केवल नियम विरुद्ध ही नहीं बल्कि जनता के लिए भी परेशानी का सबब है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसर इस प्रकार के साइलेंसरों का उपयोग करने वाले और बेचने वाले दुकानंदारो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें 41वीं वाहिनी पीएससी में मासिक इंडोर परीक्षा महिला आरक्षी नागरिक पुलिस कोर्स संपूर्ण हुई












