प्रधान ने की महिला से अभद्रता, वीडियो वायरल
संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के ग्राम नागला कठुले में ग्राम प्रधान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान को एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में प्रधान महिला से अपशब्द कहते हुए यह तक कहता नजर आ रहा है कि “अभी यही मारेगे।” घटना से आक्रोशित महिला ने मौके पर ही अपनी चप्पल उतार ली और प्रधान का विरोध किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
फिलहाल यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान का यह व्यवहार शर्मनाक है और इस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












