प्रजापति समाज की मीटिंग के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया
संवाददाता दिनेश प्रजापत जयपुर, चाकसू: अखिल भारतीय दक्ष प्रजापति समाज धर्मशाला शीतला मे मीटिंग भौरी लाल प्रजापत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समाज की बैठक रविवार 18 मई दोपहर 10 बजे से शुरू हुई। जिसमें समाज बंधुओं ने समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषय समाज सुधारक, धर्मशाला रखरखाव, पिछले 40 साल पुराने आय व्यय का पुनः विचार विमर्श करते हुए समाज बंधुओं के सामने प्रस्तुत किया गया। वहीं मीटिंग के दौरान अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिसमें संरक्षक कैलाश मुहाना, अध्यक्ष भौरीलाल प्रहलादपुरा, कोषाध्यक्ष प्रभु नारायण नरहपुरा, उपाध्यक्ष रामवतार मोहब्बत पुरा, मोहन श्रीरामपुरा, प्रभुलाल रेनवाल, लक्षमण चाकसू, उप कोषाध्यक्ष किशन प्रजापत, सचिव रमेश चंद्र खाजलपुरा, उपसचिव गिर्राज आकोडिया, विधि सलाहकार कमल कान्त चाकसू, मिडिया प्रभारी अशोक छान्देल, संगठन मंत्री मुकेश रेनवाल, जयराम मुण्डिया, मंत्री गेदीलाल सीतारामपुरा, धर्मेंद्र दुर्गापुरा को मीटिंग के दौरान जिम्मेदारियों के पद दिया गया। इस दौरान चाकसू के आसपास सहित अन्य सैकड़ों समाज बंधु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत में बिना काम भुगतान का आरोप, ग्रामीणों ने CM से न्याय की गुहार लगाई












