Pratapgarh: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस

संवाददाता विनय मिश्रा प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रहमत अली का पुरवा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसके हाथ पर फूल का टैटू बना हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला की पहचान होने के बाद घटना से संबंधित अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार