प्रतापगढ़: बड़े महाराज उदय प्रताप सिंह सहित 13 लोग हाउस अरेस्ट, मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

बड़े महाराज उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, मोहर्रम को लेकर प्रशासन की एहतियाती कार्रवाई

संवाददाता:  कुंडा, प्रतापगढ़। मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ प्रशासन ने एहतियातन बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंडा के बड़े महाराज राजा उदय प्रताप सिंह समेत कुल 13 लोगों को हाउस अरेस्ट कर दिया है। प्रशासन ने संबंधित लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, हाउस अरेस्ट किए गए सभी लोगों को शुक्रवार रात 9 बजे तक अपने घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उनके आवासों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद कुंडा क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

क्या था साल 2012 का विवाद

गौरतलब है कि पूरा विवाद वर्ष 2012 में शुरू हुआ था। कुंडा के शेखपुर गांव में एक बंदर की मौत के बाद हनुमान मंदिर के निर्माण और मुहर्रम के दिन भंडारे के आयोजन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम और पुलिस प्रशासन उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें और उनके समर्थकों को नजरबंद कर देता है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें श्रीमान राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना दादरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में अर्थदंड से दण्डित किया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें