प्रतापगढ़: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलभराव से बढ़ी परेशानी
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़। जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश से धान सहित खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। तहसील, जिला अस्पताल तथा कुछ स्कूल परिसरों के आसपास पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगी हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।












