प्रतापगढ़: होटल में युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

होटल में युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

प्रतापगढ़: जिले के एक होटल में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि युवती की हत्या उसके प्रेमी अभिषेक कुमार ने की थी।

एसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि शादी से इनकार करने को लेकर उसका युवती से विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि विवाद दोनों के बीच खाना-पीना के दौरान शुरू हुआ था।

हत्या के बाद अभिषेक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और सिम कार्ड भी निकालकर फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुपियामऊ क्षेत्र के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, हजारों फाइलें खाक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें