हिसामपुर बाजार में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में दहशत
दैनिक चक्र न्यूज़ | जिला संवाददाता : महेश शुक्ला
संग्रामगढ़ क्षेत्र के हिसामपुर बाजार में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब करीब
सुबह 10 बजे एक विशाल अजगर सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। अचानक अजगर को देखने के बाद
आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और
काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बोरी में भर लिया। वन विभाग ने बताया कि
अजगर को आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
वन विभाग कर्मियों के अनुसार, अजगर का वजन 40 से 45 किलो और लंबाई लगभग
9 से 10 फीट बताई जा रही है। विशालकाय अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें CID में तैनात महिला हेड कांस्टेबल की हत्या: सिपाही पति ने किया सरेंडर












