प्रतापगढ़: 19 जुलाई को सभी तहसीलों में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगे कुंडा में जनसुनवाई
संवाददाता: आलोक यादव प्रतापगढ़ :जिलेभर के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार 19 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
तहसील कुंडा में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी स्वयं करेंगे और मौके पर आम जन की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश देंगे।
जिला सूचना कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार:
- तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) करेंगे।
- तहसील पट्टी में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी करेंगे।
- अन्य तहसीलों में कार्यक्रमों का संचालन संबंधित उपजिलाधिकारी करेंगे।
इस मौके पर राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, कृषि, पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने के लिए नागरिक अपने आवेदन और दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें एटा: वार्ड 18 में कूड़े का ढेर बना बीमारी का अड्डा












