प्रतापगढ़ कुंडा जयपुर की धरा पर गूंजे राजा भैया के जयकारे, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा बिधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल लोकतांत्रिक एवं कुंडा विधायक का जयपुर की पावन धरा पर समर्थकों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया। जयपुर से लखनऊ लौटते समय आगरा रोड पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के बीच अपने लोकप्रिय नेता का अभिनंदन कर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। राजा भैया के आगमन की सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ आगरा रोड पर उमड़ पड़ी। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा, पूरा इलाका “राजा भैया जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर अपने नेता के प्रति अटूट निष्ठा और विश्वास व्यक्त किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी नजर आया। इस अवसर पर पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के तहत राजा भैया को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रभु श्रीराम की प्रतिमा और प्रतीकात्मक तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान मौजूद समर्थकों ने कहा कि राजा भैया का नेतृत्व जनता के स्वाभिमान और सम्मान की आवाज है।राजा भैया ने भी समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और वे सदैव जनता के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से बद्री सिंह बन्ना, हनुमान सिंह, सूरज शर्मा, संतोष त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, सुमित खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस संबंध में जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी विनोद पटेल ने दी।












