प्रतापगढ़।कंधई के बीरमऊ विशुनदत्त गांव में पशु चोरी से हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रतापगढ़।कंधई के बीरमऊ विशुनदत्त गांव में पशु चोरी से हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त गांव में पशु चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।

शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात चोर खेत में बने बाड़े से पशुपालक सहदेव पाल की 25 भेड़ें चोरी कर ले गए। चोरी हुई भेड़ों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित के मुताबिक, चोर रात के अंधेरे में बाड़े से भेड़ों को निकालकर मुख्य सड़क पर खड़ी पिकअप में लादकर फरार हो गए। घटना के बाद पशुपालक परिवार सदमे में है।

दिन में तीन बार दिखी काली स्कॉर्पियो, रेकी का शक

पीड़ित ने बताया कि घटना से पहले दिन में एमपी नंबर की काली स्कॉर्पियो खेत के आसपास करीब तीन बार दिखाई दी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वाहन सवार लोगों ने पहले इलाके और पशुओं की रेकी की और फिर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे पेट्रोल पंप और डिजिटल लाइब्रेरी के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात, ओवरस्पीडिंग व यातायात उल्लंघनों पर कसेगा शिकंजा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें