Pratapgarh: कचनार वीर बाबा मंदिर के सामने सड़क दुर्घटना, होमगार्ड मदन शुक्ला गंभीर घायल

कचनार वीर बाबा मंदिर के सामने सड़क दुर्घटना, होमगार्ड मदन शुक्ला गंभीर घायल

रिपोर्ट: कुमुद कृष्ण प्रतापगढ़। कचनार वीर बाबा मंदिर के सामने रविवार को एक सड़क दुर्घटना में भगौतीगंज के निर्मल पांड़ेकपुरवा निवासी एवं होमगार्ड मदन शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही बनी हुई थी। टक्कर के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मदन शुक्ला को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर लिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

और जानकारी अपडेट किया जा रहा है…..

ये भी पढ़ें कानपुर आरटीओ प्रशासन पर धोखाधड़ी करने का महिला ने लगाया गंभीर आरोप |

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें