प्रयागराज: कांग्रेस की जन आक्रोश पदयात्रा, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा दहियावां बाजार

प्रयागराज: कांग्रेस की जन आक्रोश पदयात्रा, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा दहियावां बाजार

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के दहियावां बाजार में मंगलवार को जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान “चंदा चोर, गद्दी छोड़” और “मोदी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए गए।

 

पदयात्रा का नेतृत्व पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष पांडे ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद तिवारी ने किया।

इस अवसर पर आशीष पांडे ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदे के नाम पर बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित लोगों की गिरफ्तारी तथा कथित रूप से हड़पी गई धनराशि की रिकवरी की मांग की।

कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, आदित्य पांडे, रामचंद्र मिश्र, रमेश मिश्रा, कपिल त्रिपाठी, लाल जी तिवारी, नवल तिवारी, संदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें