इनकमिंग मशीन जलने से आधा दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
संवाददाता सुमित मिश्रा
हीरागंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र बाहोरिकपुर में इनकमिंग मशीन जल जाने से आधा दर्जन विद्युत फीडरों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इससे हीरागंज बाजार सहित आसपास के कई गांवों में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद वह जल गई, जिसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब आधा दर्जन फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, व्यापारिक गतिविधियों और घरेलू कार्यों पर भी असर पड़ा।स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द खराब मशीन को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विद्युत विभाग के कर्मचारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि बरसात और उमस भरे मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें साहू समाज ने नम आंखों से दी स्वर्गीय जोहन साहू को अंतिम श्रद्धांजलि












