साहू समाज ने नम आंखों से दी स्वर्गीय जोहन साहू को अंतिम श्रद्धांजलि

साहू समाज ने नम आंखों से दी स्वर्गीय जोहन साहू को अंतिम श्रद्धांजलि

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू  बेमेतरा। ग्राम भंवरदा निवासी स्वर्गीय जोहन साहू के निधन पर साहू समाज में शोक की लहर है। जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता नारद साहू ने समाजजनों के साथ दिवंगत जोहन साहू के दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष नारद साहू ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जोहन साहू का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे साहू समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका स्नेह, सामाजिक व्यवहार और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।

दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान साहू समाज के वरिष्ठजन, युवा, ग्रामीण एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वर्गीय जोहन साहू का निधन 29 जून 2026 को हुआ था। उनका दशगात्र कार्यक्रम 8 जुलाई को ग्राम भंवरदा, तहसील दाढ़ी, जिला बेमेतरा में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें नीम के पेड़ से लटकता मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें