प्रयागराज: पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हुआ ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
27 मई दिन बुधवार को कीडगंज, प्रयागराज स्थित कान्यकुंज वैश्य हलवाई महासभा के प्रांगण में आज ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केशरवानी के निर्देशानुसार कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन बिहारीलाल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में संगठन के संस्थापक दिवंगत बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों, विशेषकर पत्रकार उत्पीड़न और शोषण के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इसके समाधान के लिए संगठन स्तर पर एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही गई। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति और निर्णय लिए गए:
सभी सक्रिय सदस्यों को परिचय पत्र के साथ-साथ ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) के दुर्घटना बीमा का लाभ दिए जाने पर वार्ता संपन्न हुई।
पत्रकारों की कार्यप्रणाली को सुगम बनाने के लिए ‘संवाददाता डायरी’ उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
जिले में जल्द ही एक विशाल जनपद सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता जी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री दिगम्बर त्रिपाठी जी द्वारा किया गया। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन हर परिस्थिति में अपने पत्रकार भाइयों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्पर है। बैठक में जिले के कोने-कोने से आए सैकड़ों पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से शोभनाथ कुशवाहा (जिला कार्यवाहक), उमा शंकर गुप्ता (उपाध्यक्ष), मोहम्मद अली ‘भय्यन’ (तहसील अध्यक्ष, बारा), सुशील कुमार केसरवानी (तहसील अध्यक्ष, कोरांव) के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार खेमराज सिंह, शैलेन्द्र विकल(शिवम्), अरविंद सिंह, कृष्णा केशरी, संदीप कुमार चौरसिया अभिषेक गुप्ता,राकेश कुमार यादव, अजय कुमार, और संदीप कुमार आदि गणमान्य साथी मौजूद रहे।












