प्रेम में धोखा, फिर हैवानियत — किशोरी की रेप के बाद हत्या, आरोपी आशीष मौर्य गिरफ्तार
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने अब आरोपी आशीष मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला तीन मई को सामने आया था, जब युवती की मां ने थाने में आशीष मौर्य के खिलाफ 18 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। अगले ही दिन युवती की लाश गांव के ही एक खेत में बरामद हुई। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी — प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी और कुछ कपड़े भी गायब थे, जिससे रेप के बाद हत्या की आशंका पुख्ता हो गई।
पुलिस ने शुरूआती रिपोर्ट में मामला रेप और हत्या की धाराओं में दर्ज किया। अब आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो अब पुलिस पूछताछ में यह दावा कर रहा है कि युवती की मौत रेप के बाद नहीं, बल्कि अत्यधिक ब्लीडिंग से हुई है।
रिश्ते की आड़ में धोखा और हत्या
जांच में सामने आया है कि आरोपी आशीष मौर्य मृतका के घर अक्सर आता-जाता था। एक मई की रात भी वह वहीं रुका था। अगले दिन दोपहर को वह सब्जी लाने के बहाने युवती को साथ लेकर पैदल ही निकल गया। इसके बाद दोनों लापता हो गए। जब रात तक दोनों नहीं लौटे तो युवती की मां को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं पुलिस अब आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है।
ये भी पढ़ें एटा: सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा का खुलासा, मेडिकल पैनल हेड समेत दो गिरफ्तार












