चाकसू में रिमझिम बारिश में ही नालियां जाम, पानी सड़क पर बहता हुआ
जयपुर:- चाकसू कस्बे के मुख्य बाजार में गुरुवार को हुई रिमझिम बारिश से चाकसू शहर की नालियां जाम हो गई। नालियों में कचरे जाम होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगा। 10 मिनट की बारिश में ही मुख्य बाजार की नालियों की सफाई की पोल खुलती नजर आई। वही मुख्य बाजार में लुहारो की मस्जिद के पास सड़क व नालियों के बीच का फर्क मिट गया।
जबकि बारिश के बाद सड़क पर फैला नालियों का गंदे पानी में चलने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि यहां की नालियां हल्की बारिश में ही चोक हो जाती है जिससे दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन दोपहर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
ये भी पढ़ें प्रेम में धोखा, फिर हैवानियत- किशोरी की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार












