पटियाली कोतवाली में भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन, पूर्व चेयरमैन नीरज किशोर मिश्रा गिरफ्तार

पटियाली कोतवाली में भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन, पूर्व चेयरमैन नीरज किशोर मिश्रा गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान: कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली परिसर में आज राजनीतिक माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, स्थानीय विधायक और संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के एक पदाधिकारी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत तत्काल गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन नीरज किशोर मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें