गंगा समग्र प्रांत मेरठ की प्रांत बैठक संपन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुलंद शहर, 05 अप्रैल 2026।गंगा समग्र प्रांत मेरठ की महत्वपूर्ण प्रांत बैठक का आयोजन स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएम रोड, बुलंदशहर में सम्पन्न हुआ।

गंगा समग्र प्रांत मेरठ की प्रांत बैठक संपन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुलंद शहर, 05 अप्रैल 2026।गंगा समग्र प्रांत मेरठ की महत्वपूर्ण प्रांत बैठक का आयोजन स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीएम रोड, बुलंदशहर में सम्पन्न हुआ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा, बुलंदशहर

बैठक में गंगा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में प्रमुख मार्गदर्शकों के रूप में श्री रामाशीष जी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), श्री अनिल जी (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत मेरठ), श्री अवधेश जी (राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री), श्री गंगाराम जी (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विद्या भारती) एवं श्री पवन कुमार चौहान (राष्ट्रीय मंत्री) उपस्थित रहे। सभी मार्गदर्शकों ने गंगा स्वच्छता, जनजागरूकता एवं संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जिला गाजियाबाद से जिला संयोजक रघुनंदन भारद्वाज, जिला सह संयोजक निश्चय गौतम, अधिवक्ता रजत शर्मा, देवांश शर्मा, अनुभव साहू, आर्यन शर्मा, सिद्धार्थ मकवाना, प्रतीक शर्मा, रोहित बैंसला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निश्चय गौतम (जिला सह संयोजक, गाजियाबाद) ने गाजियाबाद क्षेत्र की नदियों की वर्तमान स्थिति से सभी को अवगत कराया। उन्होंने नदियों में बढ़ते प्रदूषण, स्वच्छता की चुनौतियों तथा जनसहभागिता की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला। साथ ही, स्थानीय स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों एवं भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता, संरक्षण एवं जन-जागरूकता को लेकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें