जनप्रतिनिधि आपके द्वार, जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जमेठी से अख्तियारी कोटिला तक जनता से संवाद करेंगे गोपाल भइया
दैनिक चक्र प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जनसंपर्क अभियान “जनप्रतिनिधि आपके द्वार” के अंतर्गत कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भइया सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़ 25 फरवरी बुधवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे जमेठी, रैयापुर, बछंदामऊ, सरायकीरत, भदरी एवं अख्तियारी कोटिला ग्राम पंचायतों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। मौके पर ही संबंधित विभागों से समन्वय कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर जनता की आवाज को सीधे सुनना, विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें रखें, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके।












