अलीगढ़ में जन सेवा एवं जन सशक्तिकरण अभियान आयोजित, श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़, 21 जुलाई 2026। जन-जन तक केंद्र एवं उत्तर प्रदेश
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आईटीआई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होमफिट फैक्ट्री में जन सेवा एवं जन सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैक्ट्री के श्रमिकों एवं कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निःशुल्क मेडिकल जांच, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत होमफिट फैक्ट्री में एक प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है, जो पात्र कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन कराने की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र कर्मचारी तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना है।
इस अवसर पर फैक्ट्री स्वामी शरद मित्तल, संजय गोयल, मंडल अध्यक्ष बी. डी. शर्मा, संजय लवानिया, अनिल तोमर, ऋषि वर्मा, पार्षद दिनेश जादौन, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ वार्ष्णेय, दिनेश शास्त्री, ओ. पी. लाला, अमित पाल ‘जिम्मी’, बंटी चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












