शिकारपुर की जनता का सवाल,अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अस्पतालों, और लैबों पर आखिर कब सीएमओ साहब कार्यवाही कब

शिकारपुर की जनता का सवाल,अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अस्पतालों, और लैबों पर आखिर कब सीएमओ साहब कार्यवाही कब

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बुलंदशहर

बुलंदशहर में पढ़ने वाले शिकारपुर नगर में भीड़भाड़ वाले इलाकों गलियों मौहल्लों में खुले अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अस्पतालों, और लैबों पर आखिर कब सीएमओ साहब कार्यवाही कब करेंगे?

सीएमओ साहब एक नजर इधर भी
नगर के अवैध अस्पतालों क्लीनिकों व लैबों पर कब होगी कार्यवाई गलियों में अस्पताल नहीं पहुंच सकती एम्बुलेंस,अवैध अस्पतालों में नहीं है किसी के पास पार्किंग की व्यवस्था शुन्य यह सवाल कोई और नहीं बल्कि नगर में इन अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व क्लीनिक और लैबो के आसपास रहने वाले लोग कर रहे है स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएमओ साहब जिले के शिकारपुर नगर में सिर्फ छापा मार कर कार्यवाही करने में जुटे हुए है जबकि नगर के कई ऐसे मौहल्ले तथा गलियां है जहाँ पर अवैध रुप से संचालित अस्पताल व क्लीनिक लैब तो है लेकिन वहां पर एम्बुलेंस तो छोड़िए कार तक नहीं जा सकती है लेकिन इन पर आप कब कार्यवाही करेंगे जिसके चलते यहां पर घंटे जाम भी लगा रहता है नगर के अति व्यस्ततम मौहल्ले मुख्य बाजार, पैठ चौराहा, इमली बाजार, चैनपुरा चौराहा, पासू रोड, अनाज मण्डी, खुर्जा अड्डा, लाल दरवाजा, नेजा, 12 खम्बा, जहाँगीराबाद चूंगी, भगतजी होटल, के आसपास स्थित कई प्रतिष्ठित अस्पताल मुख्य मार्ग पर स्थित है यहां पर इलाज करने आने वाले मरीज व उनके तीमारदार दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन मार्ग पर ही खड़ा कर देते है जिसके चलते इस मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहता है जहाँ पर हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, व क्लीनिक, और लैब, संचालित है इनके संचालक वहाँ पर आने वाले मरीजों से चिकित्सा के नाम पर पैसे भी वसूल रहे है लेकिन सुविधा देखी जाए तो कुछ नही है कहीं-कहीं तो ऐसे नर्सिंग होम, हॉस्पिटल व क्लीनिक, और लैब है जहां पर एम्बुलेंस तो छोड़िए कार तक के जाने का रास्ता नहीं है सवाल यह उठता है कि अगर इन जगहों पर नर्सिंग होम क्लीनिक, लैब, खुले है तो सम्बन्धित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे मिल गया वहीं कुछ ऐसे नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, व क्लीनिक और लैब, इन गलियों में खुले हुए है जिनके पास सम्बन्धित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है स्वास्थ्य विभाग उन्ही संचालक को नर्सिंग होम, क्लीनिक, अस्पताल, खोलने की अनुमति देगा विकास प्राधिकरण के साथ-साथ अग्रिशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा जब इस सम्बन्ध में हमारे संवाददाता रीशू कुमार, ने बुलन्दशहर सीएमओ डा. सुनील कुमार दुबे, से बात करी तो उन्होंने बताया नगर में इस तरह के अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, और लैब, पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले जांच करी जायेगी फिर कार्यवाही की जायेगी ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया