सेवानिवृत्त हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नवागत मंडलायुक्त आगरा के IAS नागेंद्र प्रताप का बुके देकर स्वागत किया।

सेवानिवृत्त हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नवागत मंडलायुक्त आगरा के IAS नागेंद्र प्रताप का बुके देकर स्वागत किया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी आगरा

(IAS नागेंद्र प्रताप बने आगरा के नए मंडलायुक्त –आगरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2010 बैच के IAS अधिकारी श्री नागेंद्र प्रताप) ने रविवार को आगरा के मंडलायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान मंडलायुक्त श्री शैलेंद्र कुमार सिंह का स्थान लिया है  जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए। गार्ड ऑफ ऑनर: कार्यभार संभालने से पहले नवागत मंडलायुक्त को पुलिस विभाग की ओर से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। अनुभव: नागेंद्र प्रताप इससे पहले यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YEIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) थे। वे बांदा के जिलाधिकारी और मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

आगरा से पुराना नाता: वह वर्ष 2016 में आगरा में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के रूप में भी सेवाएँ दे चुके हैं। अधिकारियों ने दी बधाई: पदभार ग्रहण के दौरान जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी और अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal