प्रतापगढ़ में मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल, कोलकाता स्वीट्स से खरीदे गए पेड़े में फंगस मिलने का आरोप

प्रतापगढ़ में मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल, कोलकाता स्वीट्स से खरीदे गए पेड़े में फंगस मिलने का आरोप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

रामपुर बावली, प्रतापगढ़। जिले के विभिन्न कस्बों में बंगाली मिठाई की दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं। इसी क्रम में रामपुर बावली चौराहे पर स्थित कोलकाता स्वीट्स नामक दुकान से खरीदी गई मिठाई में फंगस मिलने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि ग्राहक द्वारा खरीदे गए पेड़े में फंगस लगी हुई पाई गई, जिससे उपभोक्ता में नाराजगी फैल गई। शिकायतकर्ता के अनुसार जब इस संबंध में दुकान संचालक अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब देने के बजाय विवादपूर्ण व्यवहार किया। आरोप है कि उन्होंने खाद्य विभाग की कार्रवाई की भी परवाह न करने जैसी बातें कही। खाद्य रसद विभाग की क्या कार्रवाई होती है या मामला ऐसे ही निपटा दिया जाएगा

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब एवं बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। यदि मिठाइयों की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं होगी तो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।क्षेत्रवासियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मामले की जांच कर संबंधित दुकान की मिठाइयों के नमूने लेने तथा दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहारों और सामान्य दिनों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें।

ये भी पढ़ें आईजीआरएस मामलों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें