एटा में खुलेआम बिक रहा गांजा, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

एटा में खुलेआम बिक रहा गांजा, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ टोल से लेकर गाँव पुराव तक धड़ल्ले से खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कस्बे में गांजे की बिक्री खुलेआम की जा रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है। ग्रामीण अनिल और अनुराग समेत कई लोगों का कहना है कि सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध धंधे के कारण युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और अपराध व असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ : पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत, ससुराल जाते समय हुआ हादसा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें