मेरठ: सैनिक की पिटाई के बाद भूनी टोल प्लाजा पर बवाल, ग्रामीणों ने टोलकर्मियों को पीटा

मेरठ: सैनिक की पिटाई के बाद भूनी टोल प्लाजा पर बवाल, ग्रामीणों ने टोलकर्मियों को पीटा

मेरठ : भूनी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा, सैनिक की पिटाई से भड़के ग्रामीण

मेरठ। भूनी टोल प्लाजा पर सैनिक की पिटाई के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। शनिवार देर रात की घटना के बाद रविवार को सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ टोल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने टोलकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी और टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मचाई। हालात बेकाबू होने पर पुलिस बल तैनात किया गया।मेरठ: सैनिक की पिटाई के बाद भूनी टोल प्लाजा पर बवाल, ग्रामीणों ने टोलकर्मियों को पीटा

ग्रामीणों का आरोप है कि टोलकर्मी आए दिन लोगों से अभद्रता करते हैं और सैनिक से मारपीट ने आग में घी डालने का काम किया। मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण टोल को बंद कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। मेरठ-करनाल राजमार्ग पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर लगातार हालात बिगड़ रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है।

ये भी पढ़ें एटा में खुलेआम बिक रहा गांजा, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें