सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर,पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही

जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर,पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही। 

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसके अलावा आपको बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली, या किसी व्यक्ति/समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हालांकि आपको बता दें कि

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं लोक व्यवस्था के विपरीत सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सतर्कता एवं कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही प्रतापगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से बचें।

ये भी पढ़ें कासगंज से दिल्ली जा रही बस और ऑटो की भीषण भिड़ंत, महिलाओं और किशोरियों सहित आठ लोग घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें