जनपद में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन

जनपद में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन, जनपद बना आकर्षण का केंद्र, लाखों श्रद्धालु हुए भावुक।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में शहर के ऐतिहासिक चौक घंटाघर पर आज, 5 अक्टूबर 2025 को, भव्य भारत मिलाप का आयोजन संपन्न हुआ, जहाँ प्रभु श्रीराम और उनके भाई भरत का मिलन हुआ। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, और इस पावन क्षण को देखकर अधिकांश लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही आयोजन के दौरान, शहर में तीन दर्जन से अधिक झांकियाँ निकाली गईं और राम-भरत दल के सदस्यों ने कलाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया।

इसके साथ ही आयोजन के दौरान पूरे शहर में “जय श्री राम” के नारे गूँज रहे थे, जिससे भक्तिमय वातावरण बन गया था।

शहर को सतरंगी रोशनी से सजाया गया था और चौतरफा कलात्मक झांकियाँ व झांकियों की सजावट थी। इसके अलावा

यह भारत मिलाप आयोजन आस्था, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जो समाज को एकजुट करता है। प्रतापगढ़ की यह 165 वर्षों से चली आ रही भरत मिलाप की परंपरा है।

रामलीला समिति और प्रशासन की ओर से नागरिकों से सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इसके अलावा आपको बता दें कि कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न की विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर रामलीला समिति प्रतापगढ़ की ओर से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने समिति सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत मिलाप का पर्व भारतीय संस्कृति की एकता, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है।

जनपदवासियों ने इस परंपरागत आयोजन को शांति, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ सफल बनाया, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ पुलिस ने पूरे आयोजन में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी पुलिस इसी तरह सतर्कता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करेगी। संपूर्ण जनपद में भरत मिलाप का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न होने पर लोगों ने अपार हर्ष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें कासगंज से दिल्ली जा रही बस और ऑटो की भीषण भिड़ंत, महिलाओं और किशोरियों सहित आठ लोग घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें