कासगंज से दिल्ली जा रही बस और ऑटो की भीषण भिड़ंत, महिलाओं और किशोरियों सहित आठ लोग घायल

कासगंज से दिल्ली जा रही बस और ऑटो की भीषण भिड़ंत, महिलाओं और किशोरियों सहित आठ लोग घायल

संवाददाता योगेंद्र सिंह

ककेरा बाईपास ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मची अफरातफरी — पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया
एटा। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के ककेरा बाईपास ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस और सामने से आ रहे ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिलाओं और किशोरियों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस और 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज एटा भेजा, जहाँ सभी घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया है और बस को भी कस्टडी में लेकर थाने भेज दिया गया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी गाड़ी के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क पर अचानक सामने से आ रहे ऑटो को देखकर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें