बारिश बनी मुसीबत, रेलवे अंडरपास बना तालाब

बारिश बनी मुसीबत, रेलवे अंडरपास बना तालाब

जलभराव से आवागमन प्रभावित, पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे और ग्रामीण

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबरपुर स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अंडरपास में इतना पानी जमा है कि यह तालाब का रूप ले चुका है। इसके चलते ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालात यह हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चों को अंडरपास से गुजरने के लिए पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। पानी की गहराई और सड़क की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण बच्चों के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों के मुताबिक बाबरपुर रेलवे अंडरपास आसपास के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। इसी मार्ग से ग्रामीण रोजाना स्कूल, बाजार, खेतों और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। बारिश के बाद अंडरपास में जलभराव हो जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान हर बार अंडरपास में पानी भर जाता है। कई बार पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, अंडरपास में जमा पानी के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अंडरपास से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने, पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने और रास्ते को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़ें शिविर संचालकों ने कांवड़ यात्रा को बताया आस्था, सेवा और उत्सव का महापर्व,योगी जी के राज्य में बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार प्राप्त हो रहा है: शिवभक्त कांवड़िये

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें