राजा भइया ने किया कुंडा-मनगढ़ रोड चौड़ीकरण परियोजना का भव्य शिलान्यास

राजा भइया ने किया कुंडा-मनगढ़ रोड चौड़ीकरण परियोजना का भव्य शिलान्यास

संवाददाता: रोहित वर्मा. प्रतापगढ़ जिले की विकास गाथा में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। कुंडा-मनगढ़ रोड चौड़ीकरण कार्य का आज भव्य शिलान्यास राजा भइया, विधायक कुंडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय जनता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजा भइया ने इस मौके पर कहा,

“गरीब, मजदूर और मजलूमों के शोषण के खिलाफ लड़ाई में हमेशा सबसे आगे खड़ा रहा हूं। सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के सुख-दुख में बराबरी से साथ खड़ा रहे।”

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया ने इस विकास कार्य को कुंडा क्षेत्र के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।

पूर्व सांसद शैलेन्द्र सरोज ने कहा,

“राजा भइया सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि कुंडा की पहचान और शान हैं, जिनकी लोकप्रियता देश-विदेश तक फैली है।”

इस अवसर पर भदरी रियासत के दोनों राजकुमार —

कुँवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा). कुँवर बृजराज प्रताप सिंह (छोटे राजा) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें Prayagraj: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें