पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

प्रतापगढ़: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने थाना रानीगंज क्षेत्र स्थित स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीगंज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, अभ्यर्थियों की तलाशी एवं प्रवेश व्यवस्था का अवलोकन किया।साथ ही केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, कंट्रोल रूम व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी भौतिक सत्यापन किया।एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, परीक्षा केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। साथ ही अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में गूंजी जनता की आवाज, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें