हौदेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सोमवार को भक्तों की रही भारी भीड़

हौदेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सोमवार को भक्तों की रही भारी भीड़

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कुंडा, प्रतापगढ़। पवित्र गंगा तट पर स्थित प्राचीन हौदेश्वर नाथ धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हौदेश्वर नाथ धाम में स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और चमत्कारी मानी जाती है। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार यह शिवलिंग राजा भागीरथ द्वारा स्थापित की गई थी। गंगा तट पर स्थित होने के कारण इस धाम का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। हिंदू मान्यता में भागीरथ द्वारा गंगा को पृथ्वी पर लाने की कथा विशेष रूप से जुड़ी हुई है और गंगा का संबंध भागीरथी धारा से माना जाता है।

सोमवार के अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में दिनभर पूजा-अर्चना और दर्शन का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि हौदेश्वर नाथ धाम में सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान भोलेनाथ अवश्य स्वीकार करते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार सावन माह, महाशिवरात्रि और प्रत्येक सोमवार को यहां विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। गंगा किनारे स्थित यह प्राचीन शिवधाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें