जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

विभागवार समीक्षा कर जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,गौतमबुद्धनगर 27 जुलाई, 2026जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, विभिन्न निर्माण कार्यों, जीरो पॉवर्टी अभियान, ई-ऑफिस तथा फैमिली आईडी एवं आधार सीडिंग से संबंधित जनपद की रैंकिंग की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग की प्रगति के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगें तथा निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें।बैठक में जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने मुख्य विकास अधिकारी श्री भाल चंद्र त्रिपाठी को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर जिन विभागों की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है ऐसे सम्बंधित विभागों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर अंकित प्रत्येक सूचकांक की प्रतिदिन समीक्षा करें तथा लंबित बिंदुओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टलों पर केवल आंकड़े अपलोड करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी दिखाई देना चाहिए। जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं। कार्यों में अनावश्यक विलंब, तकनीकी शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।जीरो पॉवर्टी अभियान, ई-ऑफिस प्रणाली तथा फैमिली आईडी एवं आधार सीडिंग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक विभाग प्रतिदिन अपनी प्रगति की स्वयं समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर गौतमबुद्धनगर को प्रदेश के अग्रणी जनपदों में स्थापित करना सभी विभागीय अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी एवं सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक विभागाध्यक्ष को पूर्ण जवाबदेही, आपसी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसोदिया, जिला क्षय रोग अधिकारी आरपी सिंह, सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी अर्चना मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें