चितरपुर गांव के पास सड़क हादसा: बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

चितरपुर गांव के पास सड़क हादसा: बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। निधौली कला थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय विशेष कुमार पुत्र रामहंस निवासी चितरपुर गांव के रूप में हुई है। घटना देर रात उस समय हुई जब विशेष किसी कार्य से गांव के बाहर गया हुआ था। लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल एक निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज एटा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर गड्ढे और अंधेरा हादसे की एक बड़ी वजह हो सकते हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें