शीतलहर व घने कोहरे के चलते एटा में स्कूल–आंगनवाड़ी बंद, 19 दिसंबर को अवकाश

शीतलहर व घने कोहरे के चलते एटा में स्कूल–आंगनवाड़ी बंद, 19 दिसंबर को अवकाश

जिला संवाददाता काव्यांश रावत जनपद एटा में शीतलहर और घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।

प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही कक्षा 01 से 08 तक के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को भी दिनांक 19 दिसंबर 2025 को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश एटा जनपद में तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड और कोहरे से सुरक्षित रखें तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

ये भी पढ़ें पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी गंभीर, सैनिक कल्याण केंद्र का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें