गर्भपात शिकायत पर सील अस्पताल को बिना पंजीकरण फिर खोलने का आरोप, प्रसूता की मौत के बाद मचा हड़कंप

गर्भपात शिकायत पर सील अस्पताल को बिना पंजीकरण फिर खोलने का आरोप, प्रसूता की मौत के बाद मचा हड़कंप।

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गर्भपात कराने और पंजीकरण न होने की शिकायत पर सील किया गया RN हॉस्पिटल, कथित रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के ही दोबारा खोल दिया गया। इसी अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद RN हॉस्पिटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया, जबकि पीड़ित परिजनों ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं

जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग ने गर्भपात कराने और अस्पताल का पंजीकरण न होने की शिकायत पर RN हॉस्पिटल को सील किया था। इसके बावजूद करीब 15 दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन के ही अस्पताल खोलने की अनुमति दे दी। गंभीर हालत में प्रसूता को RN हॉस्पिटल से ठंडी सड़क स्थित राधा बल्लभ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) एटा ने बताया कि DNC और हॉस्पिटल के अवैध होने की शिकायत पर इसे बंद किया गया था, जबकि सपथपत्र के आधार पर RN हॉस्पिटल को खोला गया। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं था, तो उसे खोलने की अनुमति क्यों दी गई? इसके साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि गर्भपात जैसी गंभीर शिकायत के बाद क्या मोटी रकम लेकर अस्पताल खोला गया।

आरोप है कि झोलाछाप के नोडल डॉक्टर सुधीर मोहन और लोकमन ने पहले अस्पताल सील किया और फिर कागजी कार्रवाई में खेल कर उसे खुलवा दिया। अब तक किसी ठोस कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति में अच्छा एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal