प्रयागराज में सनसनी खबर 4 बीघा जमीन न मिलने पर ट्रिपल मर्डर पिता-बहन-भांजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, कुएं में फेंकी लाशें

प्रयागराज में सनसनी खबर 4 बीघा जमीन न मिलने पर ट्रिपल मर्डर पिता-बहन-भांजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, कुएं में फेंकी लाशें

संवाददाता पवन सूर्यवंशी प्रयागराज UP

UP के प्रयागराज जिले के लोकपुर बिसानी गांव में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है। 4 बीघा जमीन के न मिलने की वजह से मुकेश पटेल ने अपने पिता राम सिंह, बहन और 14 वर्षीय भांजी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह जमीन रामसिंह ने अपने छोटे बेटे के नाम लिख दी थी। घर से लगभग 200 सौ मीटर दूर बाग स्थित कुएं में फेंक दिया। घर में ताला लगाकर गांव से बाहर चला गया। शनिवार दोपहर उसे पता चला कि छोटा भाई मुकुंद लाल घर आया है। वह घर पहुंचा तो पता चला कि वह किराने की दुकान पर गया है। वह किराने की दुकान की ओर बढ़ा कि रास्ते में मुकुंद लाल दिखाई पड़ गया और फिर उसने गोली मारकर उसकी हत्या की कोशिश की थी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि जमीन के विवाद में मुकेश ने अपने पिता, बहन और भांजी की हत्या की। तीनों शवों को कुएं में फेंक दिया था। तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है। आरोपित को भी गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की कोशिश भी उसने की थी। इस घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश का स्वभाव शुरू से ही अड़ियल और झगड़ालू था। आए दिन के विवादों से परेशान होकर पिता राम सिंह ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था और पिछले साल जमीन छोटे बेटे मुकुंद लाल के नाम लिख दी थी। इसी बात को लेकर मुकेश मन में खुन्नस पाले बैठा था और घर से अलग रहता था। बीती रात मुकेश घर पहुंचा। पिता द्वारा दरवाजा खोलते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर राम सिंह का गला दबा दिया। शोर सुनकर बहन और उसकी 14 साल की बेटी जाग गईं। इसके बाद मुकेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया और तीनों की हत्या कर दी। करनाईपुर में था। वहां वह शटरिंग का काम कर रहा है। शनिवार सुबह जब अपने घर पहुंचा तो दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बाद उसके साथ घटना हो गई। उसके 60 वर्षीय पिता राम सिंह, बहन साधना व 14 वर्षीया भांजी आस्था का पता नहीं है। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। दरवाजे पर लगे ताले तो तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो साधना का खून से सना शाल पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछा तो बताया गया कि शुक्रवार रात मुकेश अपने पिता व बहन से झगड़ा कर रहा था। चीख पुकार की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद सन्नाटा हो गया था। सुबह जब वह सो कर उठे तो राम सिंह के घर के दरवाजे पर ताला अनहोनी की आशंका जताई, जिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज लगा था। मुकुंद लाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए तीनो को पुलिस तीनों का पता लगाने के साथ ही मुकेश की गिरफ्तारी में जुटी थी। सोमवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया। पिता, बह भांजी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह दस बिस्वा जमीन मांग रहा था, लेकिन उसे जमीन नहीं दी जा रही थी। शुक्रवार रात इसी बात देखें हुआ। पिता का गला दबाया तो बहन व भांजी भिड़ गई, जिससे कमरे में रखी कुल्हाड़ी से तीनों को काट दिया। हत्या के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा, फिर शवों को छिपाने की योजना बनाई। घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक सूखे कुएं में वह तीनों शवों को एक-एक कर घसीटते हुए ले गया और उसमें फेंक दिया। ऊपर से पुआल डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

PHOTO : मुकेश पटेल ( हत्यारोपी )

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें