विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का बजा बिगुल मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन! राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची
फतेहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मंगलवार को जनपद में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर तहसीलों में स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से यह प्रकाशन सुनिश्चित कराया गया।
आलेख्य मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराई गई है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आलेख्य प्रकाशन की सूची उपलब्ध कराते हुए बैठक आयोजित की, जिसमें आयोग के दिशा-निर्देशों से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया।
- 11 जनवरी को गांव–वार्ड स्तर पर सत्यापन
ग्राम सभा एवं वार्ड कमेटी की बैठकों में 11 जनवरी को BLO अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे तथा नामों का सत्यापन करेंगे।
- आंकड़ों में पुनरीक्षण की तस्वीर
वर्ष 2025 की मतदाता सूची में 6 विधानसभाओं के कुल मतदाता: 19,32,441
आलेख्य प्रकाशन में शामिल कुल मतदाता: 16,16,973
सफल मैपिंग वाले मतदाता: 14,82,766
नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाता: 1,34,207
जिन मतदाताओं की प्रविष्टियां मतदाता सूची 2003 से स्वयं या प्रोजेनी के रूप में मिलान नहीं हो सकीं, उन्हें नो-मैपिंग श्रेणी में रखा गया है।
- दावे–आपत्तियों का मौका
आयोग द्वारा 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की गई है।
नो-मैपिंग श्रेणी के सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिनकी सुनवाई संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक / अतिरिक्त सहायक अधिकारियों द्वारा चिन्हित स्थलों पर 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक की जाएगी।
- लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम — हर मतदाता की पहचान, हर नाम का सत्यापन!












