अय्याशी के लिए पति की जान ले ली.. प्रेमी संग मिलकर हत्या की.. हादसे मे मौत दर्शाई..
• अज्ञात शव के रूप मे अंतिम संस्कार करवा दिया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अय्याशी की राह में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली। यह चौंकाने वाला मामला मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई का है, जहां 35 वर्षीय समीर कुमार की हत्या उसी की पत्नी मीरा ने अपने प्रेमी रिंकू चौहान के साथ मिलकर कर दी।
बताया जा रहा है कि समीर कुमार केरल में रहकर काम करता था और होली के बाद वह अपने गांव आया था। लेकिन तभी से वह अचानक लापता हो गया। उधर, पत्नी मीरा भी बच्चों समेत गायब हो गई, जिससे समीर के परिजनों को संदेह हुआ। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में शिकायत दी।
इसी बीच एक अप्रैल को एक अज्ञात युवक की सड़क हादसे में मौत की खबर आई थी। शव की पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए प्रशासन ने अज्ञात शव के रूप में अंतिम संस्कार करवा दिया। मगर अब जांच में खुलासा हुआ है कि वह शव किसी और का नहीं, बल्कि समीर कुमार का ही था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि पत्नी मीरा ने अपने प्रेमी रिंकू चौहान के साथ मिलकर पहले समीर की हत्या की और फिर उसके शव को सड़क पर इस तरह फेंका कि लगे कोई हादसा हुआ है। इसके बाद खुद गायब हो गई ताकि शक न हो। लेकिन अब पूरा राज़फाश हो गया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हवस और लालच इंसान को किस हद तक गिरा सकते हैं। पुलिस अब पूरे मामले की तह तक जाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें शिक्षक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे का हुआ सम्मान












