शिवसेना की बैठक सम्पन्न, जिलेभर में सदस्यता अभियान व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा
बेमेतरा: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद मल्होत्रा की अनुशंसा और प्रदेश सचिव दाऊ राम चौहान के निर्देश पर जिला प्रमुख गिरवर रजक के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश सचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि बेमेतरा जिले में पार्टी के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आगामी 15 दिनों के भीतर जिले, विधानसभा, ब्लॉक स्तर तथा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन त्यौहार” के अंतर्गत आम जनता को अपनी मूलभूत समस्याएं जैसे वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रहना आदि मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराना चाहिए। लेकिन अभी तक जिले की आम जनता द्वारा अपेक्षित आवेदन या मांग पत्र शासन को नहीं सौंपे गए हैं। ऐसे में शिवसेना पार्टी जनहित में पहल करते हुए सभी पदाधिकारियों के माध्यम से जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगी।
इस बैठक में प्रदेश सचिव दाऊ राम चौहान, जिला प्रमुख गिरवर रजक, जिला महासचिव डोमेन्द्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रामचरण वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राजपूत, नवागढ़ ब्लॉक प्रमुख कुलदीप आडिल, सोनू आडिल, रुक्मणी जांगड़े, लोकेश्वरी मानिकपुरी, शांति यादव, तीजन पटेल, चोला जोशी, नेम बत्ती पटेल, द्रोपती यादव और चंदा जांगड़े उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर’ पर गरमाया अंतरराष्ट्रीय मंच – अमेरिका, पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं












